Advertisement
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

मंत्रालय के मुताबिक, योग करते समय कई लोग शुरुआत में ही मुश्किल आसन करने की कोशिश करते हैं। उन्हें लगता है कि जितना ज्यादा शरीर को खींचेंगे, उतना ही जल्दी लचीलापन बढ़ेगा। लेकिन हर व्यक्ति की शारीरिक क्षमता अलग होती है। किसी का शरीर आसानी से आगे झुक सकता है, तो किसी को इसमें समय लग सकता है। ऐसे में दूसरे लोगों को देखकर अपने शरीर पर दबाव डालना सही नहीं है।
उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति आगे झुकने वाला आसन कर रहा है और उसका शरीर ज्यादा नहीं झुक पा रहा, तो उसे जबरदस्ती हाथों से पैरों को छूने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। वह अपनी सुविधा के अनुसार जितना झुक सकता है, उतना ही करे। नियमित अभ्यास से धीरे-धीरे शरीर की क्षमता में सुधार होगा।
अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंटरी एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ के मुताबिक, शरीर के किसी भी हिस्से में तेज दर्द होने पर योग नहीं करना चाहिए। कई बार लोग आसन को पूरा करने के चक्कर में दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा करने से मांसपेशियों, घुटनों, कंधों या पीठ पर चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं मोच या मांसपेशियों में खिंचाव जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
मंत्रालय ने योग के साथ माइंडफुल प्रैक्टिस यानी पूरी जागरूकता के साथ अभ्यास करने पर भी जोर दिया है। योग करते समय आपका ध्यान अपनी सांस, शरीर की स्थिति और उसके संकेतों पर भी होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति योग करते समय अपनी सांस पर ध्यान नहीं दे रहा या जल्दबाजी में एक आसन से दूसरे आसन पर जा रहा है, तो वह अभ्यास के दौरान शरीर की परेशानी को नजरअंदाज कर सकता है। इसके बजाय हर मूवमेंट को आराम से करना, जरूरत पड़ने पर रुकना और शरीर की क्षमता का ध्यान रखना बेहतर है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


