नोटबंदी की वजह से छोटे कारोबार समेत कई क्षेत्रों पर बुरा असर पडा है।
नोटबंदी से परेशान होकर लोगों की मौत की खबरें, जिनमें आत्महत्या भी शामिल
है,लगातार आ रही हैं।
नोटबंदी के दुष्प्रभाव से यूं बचें...
गर्ग ने नोटबंदी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए कुछ सुझाव भी दिए। उन्होंने
कहा कि सबसे बडी मदद तो खुद की जीवनचर्या में बदलाव से मिल सकती है। उदाहरण
के लिए तेज चलने या गहरी सांस लेने जैसे व्यायाम से दिल और दिमाग को राहत
मिलती है। संगीत सुनने, नृत्य करने या अपने ऎसी ही शौक को पूरा करने में
ध्यान लगाने से भी तनाव से बचने में मदद मिलेगी। जो लोग धार्मिक प्रवृत्ति
के हैं वे ध्यान (मेडिटेशन) में दिल लगा सकते हैं।
गर्ग ने कहा,कहीं से भी मिली किसी सूचना पर विश्वास न करें। सूचना पर कोई
कदम उठाने से पहले उसकी विश्वसनीयता को जांच लें। उन्होंने कहा कि धूम्रपान
और शराब छोडने से भी मदद मिलेगी। सामाजिक संबंधों का दायरा बढाना भी
मौजूदा समय में बहुत जरूरी है।
(आईएएनएस)
यह भी पढ़े : मस्सों के लिए रामबाण घरेलू उपाय यह भी पढ़े : जानिए कैसे बढाएं याददाश्त