Cholesterol level may increase in winter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्दियों में बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 3:26 PM (IST)
सर्दियों में बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल
नई दिल्ली। मौसम के बदलाव के साथ ब्लड लिपिड स्तर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। सर्दियों में यह बढ़ सकता है, जबकि गर्मियों में कम हो सकता है। यह उतार चढ़ाव 5 एमजी तक का हो सकता है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मनोनीत अध्यक्ष के. के. अग्रवाल ने कहा, ‘‘ब्लड कोलेस्ट्रॉल स्तर का सीधा संबंध दिल के रोगों से है। ब्लड कोलेस्ट्रॉल का स्तर जितना ज्यादा होगा दिल के रोगों और दौरे का खतरा उतना ही ज्यादा होगा। भारत में महिलाओं और पुरुषों की मौतों का सबसे बड़ा कारण दिल का दौरा है। कोलेस्ट्रॉल स्तर में 10 प्रतिशत की गिरावट से दिल के दौरे की संभावना 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल की जांच, इलाज और बचाव के बारे में जागरूक होना बेहद जरूरी है।’’ पीले फल,सब्जियों के लाभ जान हो जाएंगे हैरान

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement