हर्षद अरोड़ा अच्छी स्क्रिप्ट के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखेंगे
khaskhabar.com:
टेलीविजन की दुनिया का जाना-माना नाम हर्षद अरोड़ा ने कहा कि वह किसी एक माध्यम तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं और वह कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर बड़े पर्दे की ओर रुख करेंगे।
हर्षद वर्तमान में टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के धारावाहिक ‘दहलीज’ में नजर आ रहे हैं।
हर्षद ने कहा, ‘‘मैं खुद को कलाकार मानता हूं। मैं फिल्मों, टेलीविजन या थियेटरों की अवधारणा में विश्वास नहीं करता। मुझे माध्यमों के बीच में विभिन्नता नहीं दिखाई दी। मेरे लिए सब एक जैसे हैं।’’