Advertisement
सोनी ने लॉन्च किया वायरलेस स्पीकर, कीमत 19,990 रुपये

स्पीकर को स्पोटिफाई संग आराम से कनेक्ट किया जा सकता है। फुल रिमोट कंट्रोल के लिए अपने डिवाइस पर स्पोटिफाई कनेक्ट ऐप का इस्तेमाल करते हुए इसे डायरेक्टली भी प्ले किया जा सकता है। इसके अलावा, गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा वाले डिवाइसों के लिए भी यह उपयुक्त है, जिससे यूजर सिर्फ अपनी आवाज की मदद से म्यूजिक को कंट्रोल कर पाने में सक्षम होते हैं। गूगल होम ऐप या अमेजन एलेक्सा ऐप की मदद से मल्टी-रूम प्लेबैक के लिए इस डिवाइस को कई अलग-अलग तरह के डिवाइसों संग भी जोड़ा जा सकता है।
इसके अलावा, ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से स्पीकर को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट के साथ भी कनेक्ट करना आसान है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


