Advertisement
AI टूल से साइबर हमलों का खतरा बढ़ा: FBI

अलर्ट में कहा गया है कि कुछ मामलों में, शुरुआती लक्ष्य बनाने से लेकर सिस्टम तक विशेष (प्रिविलेज्ड) एक्सेस हासिल करने तक की प्रक्रिया तीन घंटे से भी कम समय में पूरी हो गई।
अलर्ट के मुताबिक, इस फ्रेमवर्क को मूल रूप से अधिकृत सुरक्षा परीक्षण (ऑथराइज्ड सिक्योरिटी टेस्टिंग) के लिए बनाया गया था। एफबीआई ने बताया कि इसके गलत इस्तेमाल की खबरें आने के बाद, अक्टूबर में इसके डेवलपर ने मूल ऑनलाइन रिपॉजिटरी को हटा दिया था, लेकिन इसके अन्य वर्जन और कॉपियां अभी भी उपलब्ध हैं।
ब्यूरो ने कहा कि यह टूल जटिल ऑपरेशनों को अंजाम देने में आने वाली तकनीकी बाधाओं को कम कर सकता है, जिससे हमलावर एक ही समय में कई लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं। अलर्ट में जिन क्षेत्रों को लेकर चिंता जताई गई है, उनमें संगठनों के इंटरनेट से जुड़े एप्लिकेशन, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लायर्स या पार्टनर्स से जुड़े सिस्टम शामिल हैं।
एफबीआई ने दक्षिण कोरिया के वित्तीय संस्थानों पर हुए ऐसे हमलों का उदाहरण दिया, जिनका मकसद आर्थिक लाभ कमाना था। इन हमलों के कारण लगभग 67,000 लोगों की निजी जानकारी चोरी हो गई। इसके अलावा, एक 'सप्लाई-चेन कॉम्प्रोमाइज' (आपूर्ति श्रृंखला में सेंध) का भी जिक्र किया गया, जिसने क्लाउड बैकअप सर्विस का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं को प्रभावित किया। इससे हमलावरों को 2,250 से अधिक ग्राहकों के सिस्टम तक पहुंच मिल गई।
ब्यूरो ने संगठनों को सलाह दी है कि वे इंटरनेट पर अपनी मौजूदगी (एक्सपोजर) की समीक्षा करें, पहचान और एक्सेस कंट्रोल को मजबूत करें, किसी भी असामान्य गतिविधि पर नजर रखें और अपने क्रेडेंशियल्स (लॉगिन जानकारी) को सुरक्षित रखें। साथ ही, जिन संगठनों को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, उनसे एफबीआई से संपर्क करने या 'इंटरनेट क्राइम कंप्लेंट सेंटर' के जरिए इसकी रिपोर्ट करने को कहा गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


