Advertisement
नवंबर में UPI ट्रांजैक्शन में 32 प्रतिशत का शानदार उछाल, 20 अरब से ज्यादा हुए लेन-देन

एनपीसीआई की ओर से इमिडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) के आंकड़े भी जारी किए गए हैं। लेटेस्ट डेटा के अनुसार, नवंबर में आईएमपीएस के जरिए कुल 369 मिलियन ट्रांजैक्शन हुए और ट्रांजैक्शन का कुल अमाउंट 6.15 लाख करोड़ रुपए रहा। आईएमपीएस ट्रांजैक्शन अमाउंट में बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। आईएमपीएस के जरिए एवरेज डेली ट्रांजैक्शन 12.30 मिलियन दर्ज किया गया और एवरेज डेली ट्रांजैक्शन अमाउंट 20,506 करोड़ रुपए रहा।
यूपीआई को एनपीसीआई की ओर से 2016 में लॉन्च किया गया था, जिसने देश में लोगों के पैसे भेजने और प्राप्त करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। यूपीआई यूजर के सभी बैंक अकाउंट को एक ही मोबाइल ऐप पर एक साथ लाता है। केवल एक टैप पर पैसे भेजने की यह सुविधा हर किसी को पसंद आती है। यूपीआई भारत को कैश और कार्ड-बेस्ड पेमेंट से अलग डिजिटल-फर्स्ट इकोनॉमी की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


