Advertisement
भारत में एप्पल का विस्तार, हैदराबाद में 10 दिसंबर को खोलेगी अपना अलगा स्टोर

आईफोन निर्माता ने स्टोर के बाहरी डिजाइन का भी अनावरण किया है। इसमें इंद्रधनुषी पृष्ठभूमि पर मोती से प्रेरित एप्पल का लोगो लगाया गया है, जो हैदराबाद की 'सिटी ऑफ पर्ल्स' के रूप में लंबे समय से रही पहचान को दर्शाता है।
कंपनी ने कहा कि भारत में उसके परिचालन के लिहाज से हैदराबाद का विशेष महत्व है। शहर में पहले से ही एप्पल की रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) और रिटेल कस्टमर केयर टीमें मौजूद हैं।
आगामी स्टोर में एप्पल के नवीनतम डिवाइस और सेवाओं की रेंज प्रदर्शित की जाएगी। यहां विशेषज्ञों, तकनीकी जानकारों और समर्पित बिजनेस टीमों के जरिए ग्राहकों को सहायता भी मिलेगी। ग्राहक कंपनी के 'टुडे एट एप्पल' कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकेंगे। इसके तहत फोटोग्राफी, वीडियो निर्माण, ड्राइंग और डिवाइस के इस्तेमाल पर मुफ्त सत्र आयोजित किए जाते हैं।
कंपनी के अनुसार, एप्पल मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और पुणे में अपने मौजूदा स्टोर के अलावा रिटेल नेटवर्क का विस्तार करेगी।
कंपनी ने कहा कि नया स्टोर भारतीय बाजार के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी फिजिकल रिटेल स्टोर, ऑनलाइन बिक्री चैनलों और ग्राहक सहायता सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों के साथ जुड़ाव को और मजबूत करना चाहती है।
स्टोर के उद्घाटन से पहले एप्पल ने हैदराबाद की थीम पर आधारित डिजिटल कंटेंट भी जारी किया है। इसमें विशेष वॉलपेपर, स्टिकर और शहर की संस्कृति से प्रेरित संगीत की एक खास प्लेलिस्ट शामिल है।
कंपनी ने बताया कि एप्पल कुकटपल्ली 10 दिसंबर को शाम 5 बजे ग्राहकों के लिए खुलेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


