Simple Methods to Read WhatsApp Messages Without Sender Know-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आॅफलाइन होने पर भी पढ़ सकते हैं व्हाट्सऐप मैसेज

khaskhabar.com: सोमवार, 28 अगस्त 2017 4:10 PM (IST)
आॅफलाइन होने पर भी पढ़ सकते हैं व्हाट्सऐप मैसेज
व्हाट्सऐप युवाओं के बीच ये खासा लोकप्रिय है। व्हाट्सऐप ब्लू टिक और रीड रिसीप्ट्स सेटिंग जैसे नए नए फीचर्स एड कर अपनी लोकप्रियता बढ़ा रहा है। लेकिन इस सेटिंग के आने के बाद से जैसे ही आप मैसेज रीड करते हैं सेंडर को पता चल जाता है। ऐसे में कई बार आप सोचते हैं कि आप मैसेज को पढ़ भी लें और सेंडर को पता भी ना चलें। तो आज हम आपको ऐसा ट्रिक बताते जा रहे हैं जिससे आप मैसेज भी पढ़ लें और सेंडर का पता भी न चले। आपको लगेगा ये तो रीड रिसिप्ट ऑफ कर के भी किया जा सकता है। हां किया जा सकता है लेकिन अगर आप रीड रिसिप्ट ऑफ कर देंगे तो आप भी किसी की रिसिप्ट नहीं देख पाएंगे। लेकिन हम जो ट्रिक बता रहे हैं, उसमे आप किसी के भी मैसेज पढ़ पाएंगे और सामने वाले को पता भी नहीं चलेगा। इसके लिए आपको एक ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप का नाम है Unseen ऐप। ये ऐप व्हाट्स ऐप के साथ ही फेसबुक मैसेंजर, टेलीग्राम और वाइबर पर भी काम करता है। इस ऐप के जरिए आप फोटो और वीडियो भी देख पाएंगे। इसे आप प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement