Advertisement
सैमसंग अमेरिका में गैलेक्सी जेड सीरीज के नए स्मार्टफोन करेगा पेश

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा, "अब यह स्मार्टफोन केवल ऐप्स और टूल का कलेक्शन नहीं रह गया है, बल्कि यह एक स्मार्ट साथी के रूप में विकसित हो रहा है।"
कंपनी अपने फोल्डेबल लाइनअप में लेटेस्ट मॉडल गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 को पेश कर सकती है।
कंपनी ने टीजर में आने वाले डिवाइस में प्रमुख सुधारों के रूप में बड़ी स्क्रीन, बेहतर कैमरे और अपग्रेड किए गए एआई फीचर्स को हाइलाइट किया था।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स आमतौर पर साल में दो बार, सर्दियों और गर्मियों में, अपने अनपैक्ड इवेंट आयोजित करता है। पिछला इवेंट जनवरी में सैन जोस, कैलिफोर्निया में आयोजित किया गया था, जहां कंपनी ने फ्लैगशिप गैलेक्सी एस25 सीरीज पेश की थी।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स वर्षों से अपने डिवाइस को यूजर की जरूरतों के हिसाब से बेहतर परफॉर्मेंस और शार्पर कैमरे के साथ डिजाइन करता आ रहा है। गैलेक्सी एआई के साथ डिवाइस अपनी क्षमता से बाहर काम करता है।
कंपनी ने कहा, "जैसे-जैसे एआई तेजी से नया यूजर इंटरफेस बनता जा रहा है, यह तकनीक के साथ हमारे रिश्ते को फिर से परिभाषित कर रहा है। यह अब केवल ऐप और टूल का कलेक्शन नहीं रह गया है; स्मार्टफोन एक स्मार्ट साथी के रूप में विकसित हो रहा है जो यूजर के इंटेंट को समझता है और रियल टाइम में प्रतिक्रिया देता है।"
कंपनी ने कहा कि यह परिवर्तन हमें प्रतिक्रिया से प्रत्याशा की ओर ले जाता है, जहां, जैसे ही एआई यूआई बन जाता है, इंटेंट इंस्टेंट में तब्दील हो जाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


