Anthropic raises $107.3 billion through IPO, surpassing Musk SpaceX-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 10:37 AM (IST)
एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा
नई दिल्ली । दुनिया की दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एन्थ्रोपिक और उसके सात सह-संस्थापकों ने आईपीओ और प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए करीब 107.3 अरब डॉलर जुटाए है। इससे यह एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया है। इससे पहले जून में स्पेसएक्स ने आईपीओ के जरिए करीब 75 अरब डॉलर की राशि जुटाई थी। रिपोर्ट्स में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस आईपीओ में एन्थ्रोपिक ने करीब 95.64 करोड़ शेयर और सह-संस्थापकों ने 2.36 करोड़ शेयर 83 डॉलर प्रति यूनिट के दाम पर बेचे हैं।
कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने 80.14 करोड़ शेयर पेश किए, जबकि सह-संस्थापकों ने 2.36 मिलियन शेयर पेश किए। इन शेयरों की कीमत 70 डॉलर से 78 डॉलर प्रति शेयर निर्धारित की गई थी। यह दिखाता है कि निवेशकों ने एन्थ्रोपिक को आईपीओ प्राइस के मुताबिक प्रीमियम पर खरीदा है।
शेयरों की कीमत तय की गई रेंज से ऊपर रखने पर, कंपनी का 'फुल्ली डाइल्यूटेड वैल्यूएशन' लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एन्थ्रोपिक के शेयर आज अमेरिकी टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में लिस्ट हो सकते हैं।
एन्थ्रोपिक ने फाइलिंग में कहा कि इस आईपीओ में 26 अरब डॉलर का एक प्राइवेट प्लेसमेंट भी शामिल है। इसमें अल्फाबेट की गूगल, एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेस और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां शामिल हैं। इस प्राइवेट प्लेसमेंट को हटा दें तो भी एंथ्रोपिक का आईपीओ अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसकी 81.3 अरब डॉलर की बेस डील है।
एन्थ्रोपिक आईपीओ को मिला बंपर सब्सक्रिप्शन दिखाता है कि निवेशकों ने अब अपना ध्यान केवल चिप बनाने वाली कंपनियों और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाताओं तक ही सीमित नहीं रखा है, बल्कि वे 'क्लाउड' से प्लेटफॉर्म बनाने वाली कंपनियों में भी निवेश कर रहे हैं। ये प्लेटफॉर्म अब बिजनेस, शिक्षा, सरकार और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों का अभिन्न हिस्सा बनते जा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement