Advertisement
विंडोज 10 के लिए अक्टूबर में नया अपडेट जारी करेगी माइक्रोसॉफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट ने कनेक्टेड पीसी अनुभव पर ध्यान देने की अपनी योजना के तहत पहले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 850 संचालित लेनोवो 'योगा सी630' विंडोज ऑन स्नैपड्रैगन (डब्ल्यूओएस) की घोषणा की है।
पोर्टेबल, हल्के डिवाइसों के साथ विंडोज 10 की क्षमता को जोड़कर माइक्रोसॉफ्ट का इरादा यूजर्स को चलते-चलते कनेक्टेड और उत्पादक बनाए रखने का है।
माइक्रोसॉफ्ट के उपाध्यक्ष एरिन चैपल ने कहा, "लेनोवो योगा सी630 डब्ल्यूओएस जैसी डिवाइसें तथा एसुस और एचपी के कनेक्टेड पीसीज जो इस साल की शुरुआत से बिक रहे हैं, वे यूजर्स को ध्यान में रखकर लांच किए गए हैं।"
प्रौद्योगिकी दिग्गज ने विंडोज 10 का पिछला अपडेट अप्रैल में जारी किया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


