Gionee launched P7 smartphone, priced at Rs 9999-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जियोनी ने 9,999 रुपये में लॉन्च किया पी7 स्मार्टफोन

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 6:27 PM (IST)
जियोनी ने 9,999 रुपये में लॉन्च किया पी7 स्मार्टफोन
नई दिल्ली। अपने पी. श्रृंखला के स्मार्टफोन की कामयाबी का विस्तार करते हुए चीन की स्मार्टफोन कंपनी जियोनी ने सोमवार को भारत में पी7 स्मार्टफोन लॉन्च किया, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। इस बजट स्मार्टफोन में पांच इंच का आईपीएस एचडी डिस्प्ले है और वोल्ट तथा सीडीएमए प्रौद्योगिकी युक्त है। जियोनी इंडिया के मार्केटिंग कम्युनिकेशंस दीपक सिंह ने कहा, ‘‘हमारा नवीनतम पी7 स्मार्टफोन में मजबूती व प्रदर्शन का मेल है।’’
इस फोन में 1.3 गीगाहट्र्ज प्रोसेसर और दो जीबी रैम, आठ मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा तथा पांच मेगापिक्सल सेकंडरी कैमरा है, जो टेक्स्ट रिकग्निशन इन पिक्चर्स, जीआईएफ क्रिएटर तथा इंटेलिजेंट फोटो क्रॉप की सुविधा से युक्त है।
-> पासवर्ड लॉक गुजरे जमाने की बात, देखिए कुछ हाईटेक तकनीक

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement