coolpad launch triple sim supported smartphone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कूल पैड का ट्रिपल सिम वाला स्मार्टफोन हुआ लांच

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 12:55 PM (IST)
कूल पैड का ट्रिपल सिम वाला स्मार्टफोन हुआ लांच
चीनी कंपनी कूल पैड ने दो नए स्मार्टफोन लांच किए है। इस खास स्मार्टफोन में एक दो नहीं बल्कि तीन सिम आप यूज कर सकते हैं। Mega 3 की कीमत 6,999 रुपये है जबकि Note 3s आपको 9,999 रुपये में मिलेगा। इनकी बिक्री 7 दिसंबर से सिर्फ इंडिया की चुनिंदा वेबसाइट पर होगी। कूल पैड मेगा 3 के बारे में आपको बताते हैं 5.5 इंच HD स्क्रीन वाले इस स्मार्टफोन 1.2 GHz मीडियाटेक क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए मेमोरी बढ़ा कर 64GB तक किया जा सकता है। इसमें आप 3 सिम कार्ड लगा सकते हैं और यह 4 Volte सपोर्ट करता है यानी रिलायंस जियो यूज कर सकते हैं। इसमें एंड्रॉयड मार्शमैलो दिया गया है और इसकी बैटरी 3,050mah की है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्टैंडबाइ मोड पर 200 घंटे का बैकअप देगा। यह गोल्ड, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
नोट 3 एस में इस स्मार्टफोन की स्क्रीन 5.5 इंच की है और इसमें 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 415 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 3GB रैम दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB की है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 32GB और बढ़ाई जा सकती है।
एक बार चार्ज करो 318 घंटे चलेगा यह स्मार्टफोन....

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement