Advertisement
एआई ट्रेड कमजोर पड़ने और सीईओ की जांच से एनवीडिया की चमक फीकी, मार्केटकैप 1.57 ट्रिलियन डॉलर घटा

एनवीडिया के शेयर 9 नवंबर को 178.67 डॉलर पर बंद हुए, जो उनके 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से लगभग 26.6 प्रतिशत की गिरावट है।
यह गिरावट ऐसे समय पर आई है, जब कंपनी तिमाही नतीजों की घोषणा 17 नवंबर को करने वाली है। निवेशक वैश्विक एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे खर्च की स्थिरता और उन्नत सेमीकंडक्टर चिप्स की मांग पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
कंपनी की चुनौतियों में एक और बात जुड़ गई है, वह है सीईओ हुआंग से जुड़े हालिया घटनाक्रम, जिसके चलते चिप निर्माता कंपनी के नेतृत्व पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
खबरों के मुताबिक, हुआंग ने सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की पूर्व कार्यकारी अधिकारी के साथ अपने अवैध संबंध को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने से कुछ महीने पहले अक्टूबर 2025 में ही क्राइसिस कम्युनिकेशन फर्म हेलर इंक. की सेवाएं ली थीं।
उन्होंने आगे बताया कि कंपनी की चिप बिक्री और अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए चीनी इकाइयों को एडवांस्ड सेमीकंडक्टर भेजे जाने की संभावना को लेकर उठे सवालों के बाद, एनवीडिया की मीडिया रिस्पॉन्स प्रक्रिया में इस कम्युनिकेशंस फर्म को भी शामिल किया गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, मेगास्पीड ने लगभग 2 अरब डॉलर कीमत की एनवीडिया चिप्स खरीदी थीं।
रविवार को जारी एक बयान में, जेनसेन हुआंग ने मेगास्पीड की एक पूर्व एग्जीक्यूटिव के साथ अफेयर होने की बात स्वीकार की, हालांकि उन्होंने उस महिला का नाम नहीं बताया।
उन्होंने अपने परिवार और एनवीडिया के कर्मचारियों से भी माफी मांगी।
इसके अलावा, एनवीडिया के बोर्ड ने जेनसेन हुआंग को लेकर एक स्वतंत्र जांच की घोषणा की है। यह कदम उन रिपोर्टों के बाद उठाया गया है जिनमें कहा गया था कि हुआंग को एक विदेशी खुफिया अभियान में निशाना बनाया गया था।
बोर्ड ने कहा कि उनके पास ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी की गोपनीय जानकारी से कोई समझौता हुआ है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


