Apple iPhone 13 plans optical in-display fingerprint sensor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आईफोन 13 हो सकता है लॉन्च

khaskhabar.com: रविवार, 31 जनवरी 2021 12:12 PM (IST)
ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आईफोन 13 हो सकता है लॉन्च
सैन फ्रांसिस्को। एप्पल की योजना कथित तौर पर अगले साल अपने आईफोन 13 लाइनअप को पेश करने की है और अब एक नई रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि इस सीरीज को ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा, जो फेस आईडी के साथ एक दूसरा बायोमेट्रिक ऑप्शन होगा। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, एप्पल अपनी अगली पीढ़ी के आईफोन्स में सैमसंग गैलेक्सी एस21 के कुछ फीचर्स को शामिल का सकता है। खबरों के मुताबिक, एक पूर्व कर्मचारी ने कहा है कि कंपनी इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडिंग के लिए ऑप्टिकल सेंसर पर काम कर रही है, जो कि अल्ट्रासॉनिक सॉल्यूशन के मुकाबले कहीं अधिक भरोसेमंद हो सकता है। इससे पहले, एप्पल के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने भी खुलासा किया था एप्पल का ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट पर काम जारी है और शायद इसे आईफोन 13 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement