छात्रा ने ठुकराया प्यार तो प्रेमी बना हैवान, कॉलेज के अंदर कर दी हत्या
khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 09:35 AM (IST)
मृतका सोनाली इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा है और मदुरै की निवासी
है, जबकि छात्र का नाम उदय कुमार है, जो त्रिची जिले के परमाकुडी का निवासी
है। पुलिस के मुताबिक, छात्र व छात्रा की पहले आपस में मित्रता थी।
उन्होंने कहा, ‘‘सोनाली पिछले कुछ दिनों से उदय कुमार की अनदेखी कर रही थी,
क्योंकि उसे कॉलेज से निलंबित कर दिया गया था। इससे नाराज उदय कुमार ने
कक्षा में उसे मारा। सोनाली को इलाज के लिए मदुरै के एक अस्पताल में भर्ती
कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।