चेन्नई। तमिलनाडु के करूर में एक छात्र द्वारा कक्षा में ही एक छात्रा की कथित पिटाई से उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों अच्छे दोस्त थे और एक-दूसरे को प्यार करते थे। लेकिन, जब लडकी ने लडके से दूरियां बनानी शुरू कर दी तो उसने कॉलेज में आकर छात्रा की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘छात्र कॉलेज आया और परिसर में पड़े लकड़ी के एक कुंदे को लेकर कक्षा में आया और छात्रा से उसकी कहासुनी हुई। इस दौरान उसने छात्रा के सिर पर दो बार वार किया।’’ छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।