मंडला। एमपी के मंडला जिले में एक बेटी ने अपने हाथों से अपनी मां की मांग का सिंदूर उजाड दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बेटी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस के अनुसार, घुघरी थाना के अंतर्गत उरवाही गांव में 45 वर्षीय धुर्वे अपनी पत्नी और 25 वर्षीय बेटी रंगवती बाई के साथ रहते थे। बुधवार रात को माता-पिता अपने कमरे में सो रहे थे। इसी बीच देर रात को रंगवती बाई धारदार हथियार लेकर आई और सीधे अपने पिता की गर्दन पर वार कर दिया।
इस जानलेवा हमले में पिता धुर्वे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चीखें सुन पास सो रही पत्नी की की नींद खुल गई और सामने का नजारा देख वो शोर मचाते हुए घर से बाहर की ओर भागी और पड़ोसियों से मदद मांगी।
पुलिस को गुरुवार सुबह पूरी घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धुर्वे का शव कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बेटी को भी पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है।