13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल
khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 09:13 AM (IST)
इस मामले में युवक के भाई ने
आरोपी भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के
मुताबिक पिछले 13 अगस्त को बरईपुर की रीना अपने बीमार और दिव्यांग पति राम
प्रसाद को इलाज के बहाने गोरखपुर ट्रेन से लेकर गई थी। रीना का प्रेमी बड़े
लाल भी उसके साथ मौजूद था। पुलिस ने बताया कि जब ट्रेन गोरखुपर के नकहा
रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची। तभी दोनों ने राम प्रसाद का हाथ-पांव रस्सी
से बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूस कर उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया। अगले
दिन रीना गांव लौट कर आई और घरवालों को बताया कि राम प्रसाद की मौत हो गई
है। उसकी लाश को नदी में विसर्जित कर दिया गया है।