पुलिस ने उनके पास से 2 देशी कटे, 2 जिंदा कारतूस और तलवार, चाकू सहित ताले
तोडने की टॉमी बरामद की है। एडीशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि
मुखबिर से सूचना मिली थी की चंदन नगर क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश शुक्रवार
देर रात सिरपुर तालाब स्थित दरगाह के पास बैठकर डकैती की योजना बना रहे थे।
इस पर थाना टीआई योगेश सिंह तोमर टीम के साथ रात करीब 10.30 पर वहां
पहुंचे थे।
टीम ने घेराबंदी कर आरोपित नवीन (25) पिता सियाराम
वर्मा, जितेंद्र (20) पिता बाबूलाल शिंदे, इमरान उर्फ बच्चा (22) पिता
गुलाम मोहम्मद, अजय (20) पिता खुशाल राठौर, सोन उर्फ अतुल (30) पिता
वासुदेव गलफडे को डकैती की योजना बनाते पकडा था। इनके साथ क्षेत्र के
लिस्टेड बदमाश हबला पिता मोहम्मद शफी और विष्णु पिता कैलाश बलाई पुलिस के
आते ही मौके से फरार हो गए थे। बदमाशों की तलाशी में पुलिस को हथियार व
अन्य सामाग्री मिली है। पूछताछ में पकडे गए सभी आरोपित क्षेत्र के
कॉलोनाईजर मोहसिन भाई बोहरा निवासी नुरानी नगर के घर डकैती डालने वाले थे।