Woman murdered and body buried in UP Badaun, three accused arrested, confessed to crime-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के बदायूं में महिला की हत्या करके शव दफनाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, कबूला जुर्म

khaskhabar.com: सोमवार, 31 मार्च 2025 3:01 PM (IST)
यूपी के बदायूं में महिला की हत्या करके शव दफनाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, कबूला जुर्म
बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक प्रेमी ने महिला की हत्या कर शव को दफना दिया। वह किसी बहाने से महिला को अपने साथ जंगल ले गया, जहां पर उसने अपने तीनों साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को दफना दिया। मामले में तीनों अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि थाना सिविल लाइंस पर नूर हसन नामक एक व्यक्ति ने 28 फरवरी को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी भांजी मुस्कान का अपहरण हो गया है। उस संबंध में थाना सिविल लाइंस में एक मुकदमा दर्ज हो गया था।
उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे प्रकरण में रिजवान नामक एक व्यक्ति को नामित किया गया था। इस प्रकरण में जब विवेचना और पूछताछ की गई तो पता चला कि रिजवान ने ही अपने दो साथियों राधेश्याम और राम औतार की मदद से महिला को जंगल में ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को दफना दिया था।
जब अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो उनकी निशानदेही पर घटनास्थल से शव को बरामद किया गया। सभी साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। रिमांड के लिए अभियुक्तों को न्यायालय ले जाया गया है।
रिजवान ने बताया कि महिला उसके साथ थी। दोनों के संबंध थे। महिला का एक बच्चा भी था। जिसकी परवरिश के लिए वह 10 हजार रुपए देता था। महिला की डिमांड 40 हजार रुपए की थी। इस कारण दोनों के बीच झगड़े भी होते थे। वह इस बात से नाराज था और उसने अपने साथियों की मदद से महिला की हत्या कर दी।
परिजनों की तहरीर में रिजवान आरोपित है। इस मामले में पुलिस सक्रिय थी और उसने रिजवान से पूछताछ के बाद अन्य दो अभियुक्तों को भी पकड़ लिया। मामले की जांच जारी है और आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement