Three bookies, cash and mobile recovered, speculating on a cricket match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किक्रेट मैच का सट्टा लगाते तीन बुकी पकड़े, नगदी व मोबाइल बरामद

khaskhabar.com: बुधवार, 14 जून 2017 11:27 PM (IST)
किक्रेट मैच का सट्टा लगाते तीन बुकी पकड़े, नगदी व मोबाइल बरामद
फतेहाबाद। सीआईए स्टाफ ने इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच पर सट्टा खिलाते 3 क्रिकेट बुकियों को किया काबू, सर्विस स्टेशन के चोबारे पर चला रहे थे क्रिकेट सट्टे का धंधा, पुलिस टीम ने 1 लाख 80 हजार के करीब नकदी की बरामद, कई मोबाईल सेट और एलसीडी किया गया। थाने मे शहर पुलिस के द्वारा खूब की गई बुकियों की खातिर दारी, मिडिया को कवरेज के लिए घंटो तक करना पडा इंतजार। फतेहाबाद सीआईए पुलिस के द्वारा इंग्लैंड पाक्स्तिन मैच पर सट्टा खिलवाते तीन युवको को काबू किया गया है। पकडे गए युवको से पुलिस ने 1 लाख 80 हजार की नकदी बरामद की है। वही एक एलसीडी और कई मोबाईल सेट भी बरामद किए है। हाला कि इस पूरे मामले मे पुलिस की कार्यशेली पर कई प्रश्न चिन्ह लगते है। पुलिस की ओर से पकडे गए युवको को शहर थाने मे लाया गया जहां पर उनकी अच्छी खतिर दारी की गई और थाने मे बनाना शेक पिलाया गया। वही जब इस मामले की कवरेज के लिए भी मिडिया को काफी देर तक इंतजार करना पडा। थाने के कमरो के अंदर आरोपियों की खातिर दारी हो रही थी और मिडिया बाहर कवरेज के लिए इंतजार कर रही थी। इस बारे मे जानकारी देते हुए सीआईए इंस्पेक्टर हरंबस लाल ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भूना मोड पर स्थित एक सर्विस स्टेशन पर छापेमारी की थी। जहां ऐ क्रिकेट सट्टा खिलवाते नीरज झंडई, रविंद्र कुमार और साहिल नामक युवक को काबू किया गया है। नीरज झंडई पकडे गए लोगो का मुखिया बताया जा रहा है। जिस सर्विस स्टेशन पर सट्टे का काम चल रहा था उसके मालिक के खिलाफ कारवाई को लेकर पुलिस की ओर से तफतीश करने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement