thief entered the store through the pipe in kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाइप के सहारे दुकान में दाखिल हुए चोर, लाखों का माल पार

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 2:29 PM (IST)
पाइप के सहारे दुकान में दाखिल हुए चोर, लाखों का माल पार
कोटा। आर.के. पुरम थाना इलाके में हार्डवेयर की एक दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने दुकान से लाखों रुपए कीमत के हार्डवेयर सामान पर हाथ साफ कर लिया। इस घटना की जानकारी दुकान मालिक को किसी ने फोन पर दी। जिसके बाद दुकान मालिक अंकित जैन मौके पर पहुंचा और पुलिस को चोरी की घटना के बारे में बताया। जानकारी के मुताबिक श्रीनाथपुरम इलाके में अंकित जैन की हार्डवेयर की दुकान है, जिसमें चोरों ने चोरी की है। चोरों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। चोर दुकान की छत से प्लास्टिक के पाइप के सहारे दुकान में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, दुकान मालिक का कहना है कि पिछले दो साल में दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों की अदला-बदली की गई है। किसी पुराने कर्मचारी पर दुकान मालिक ने शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंका

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement