नूंह।
जिले के मांडीखेडा अस्पताल में लेपरोसी मिशन में काम कर रहे पवन कुमार की
पत्नी ने अस्पताल के क्वार्टर में दोपहर में पंखे से लटकर आत्म हत्या कर
ली। दोपहर में स्कूल से पढकर आऐ उनके दो बच्चों ने जैसे ही दरवाजा खोला तो
मां पंखे से लटकी हुई थी।
दोनों बच्चे भागकर अस्पताल में अपने पिता व दूसरे
कर्मचारियों के पास गए। अस्पताल के कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो लक्ष्मी
देवी पंखे से लटकी हुई थी। कर्मचारियों ने पंखे से लटके हुए शव को चारपाई
पर लिटाया। जल्दी ही डॉक्टरों ने चैकअप करने शुरू किए आखिरकार उसे मृत
घौषित कर दिया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीदेवी ठेके के आधार पर सीएमओ
कार्यालय में कार्यरत थी। करीब दो महिने पहले ठैके से उसे हटा दिया गया
था। अब तक यही बात आत्महत्या करने के मामले में सामने आ रही है। शव को
पोस्टमार्डम के लिए मांडीखेडा अस्पमाल के शवगृह में रखा हुआ है।
दहेज नहीं लाई तो माथे पर गुदवाया मेरा बाप चोर, शरीर पर गालियां