The forest guard dead body hanged from the tree, doubt on Forest Mafia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेड़ से लटकी मिली वन रक्षक की लाश, शक वन माफिया पर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 7:08 PM (IST)
पेड़ से लटकी मिली वन रक्षक की लाश, शक वन माफिया पर
मंडी। जिले के करसोग वन मंडल के अंतर्गत कटांढा बीट में तैनात वन रक्षक के 5 दिनों से लापता होने के बाद उसकी लाश शुक्रवार को कटांढा के जंगल में खून से लथपथ हालत में पेड़ पर लटकी मिली है। वन रक्षक की मौत की खबर के बाद उसके गांव झरोठी में मातम छा गया है। वन रक्षक होशियार सिंह की मौत का कारण भी वन माफिया बताया जा रहा है। मंडी से पुलिस की विशेष टीम घटना स्थल की ओर रवाना हो गई है। मृतक की पहचान होशियार सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी झरोठी के रूप में पुलिस ने की है। वन रक्षक के मर्डर के पीछे वन माफिया का हाथ बताया जा रहा है। वन विभाग करसोग की टीम भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। होशियार सिंह पिछले 5 दिनों से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस में दी थी। शुक्रवार को जंगल में बकरियां चरा रहे लोगों की नजर जब पेड़ पर लटकी लाश पर पड़ी तो बकरवालों में हडक़ंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत को दी। जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर जाकर घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। एसपी मंडी प्रेम ठाकुर ने घटना करते हुए बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है तथा हत्या में संलिप्त लोगों का सुराग पता लगाकर दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि जंजैहली से छतरी करसोग शंकरदेहरा के जंगल लकड़ी तस्करी के लिए संवेदनशील है। देवदार के इन जंगलों में वन काटुए भी सक्रिय हैं। इन जंगलों में वन विभाग के कर्मचारी गश्त करने से कतराते हैं। घटना का पूरा खुलासा जल्द पुलिस जांच में होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement