Swoop hit and chain breaks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झपट्टा मारा और चेन तोड़ ले गए बदमाश

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 5:09 PM (IST)
झपट्टा मारा और चेन तोड़ ले गए बदमाश
जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से चेन तोड़ी और तेज रफ्तार से बाइक चलाकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ले पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता के बयानों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई रमेश चंद ने बताया कि सीता देवी पत्नी रामबाबू निवासी सेठी कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर ने मामला दर्ज करवाया कि 12 सितम्बर को मन्दिर से घर लौट रही थी।
इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश पिछे से आए और गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन तोडी और फरार हो गए। फिलहाल बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement