Advertisement
महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

23 अगस्त 2023 को महुदंड-काला पहाड़ सड़क निर्माण में लगे मजदूरों और मुंशी को बंधक बनाकर निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों और मशीनों में आग लगा दी गई थी। इसमें तीन हाइवा, एक ग्रेडर, एक रोलर, एक पेवर, एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल जला दी गई थी। इस मामले में भी संजय यादव आरोपित है। इसके अलावा क्रेशर और ईंट-भट्ठा संचालकों से लेवी वसूली तथा सड़क निर्माण में लगे वाहनों को जलाने के मामलों में भी उसकी संलिप्तता बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, जुलाई 2023 में पीपरा-छतरपुर मुख्य सड़क पर हारना गांव के पास पुलिस को निशाना बनाने के लिए पुलिया के नीचे केन बम और सिलिंडर बम लगाए गए थे। फरवरी 2025 में हुसैनाबाद के दुधिया जंगल में सर्च अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखा गया करीब आठ से नौ किलोग्राम का आईईडी बरामद हुआ था। मई 2025 में पांडू थाना क्षेत्र के बरवाही जंगल में पुलिस और माओवादी दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी। इन मामलों में भी संजय यादव आरोपित है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


