Rajasthan again hangs over another Baba, rape with the disciple -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिर एक और बाबा पर मंडराया संकट, शिष्या के साथ दुष्कर्म...

khaskhabar.com: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 12:57 PM (IST)
फिर एक और बाबा पर मंडराया संकट, शिष्या के साथ दुष्कर्म...
जोधपुर। आसाराम, गुरूमीत राम रहीम, फलाहारी बाबा के बाद अब एक और बाबा पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला जोधपुर जिले के बिराई गांव स्थित रामस्नेही धाम रामचौकी के महंत के खिलाफ एक महिला ने लगाया है। पीड़िता ने महंत के खिलाफ यह मामला दिल्ली उत्तर के सब्जी मण्डी थाने में दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक राजस्थान के जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील की ग्राम पंचायत बिराई में रामचौकी आश्रम स्थित है। आरोप के तहत आश्रम के महंत सुंदरदास ने दिल्ली स्थित आश्रम में रहने वाली एक शिष्या के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। पुलिस की मानें तो 45 वर्षीय पीड़िता ने 2 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने नवंबर 2014 में उसके साथ ये घटना घटित होना बताया। खास बात ये है कि मामला दर्ज होने के बाद जांच के लिए दिल्ली पुलिस का सिपाही जोधपुर के बिराई गांव आश्रम आया। हालांकि सिपाही को यहां पर बाबा नहीं मिला। लेकिन जांच पड़ताल करने के बाद सिपाही दिल्ली लौट गया।
पूरे मामले को लेकर आश्रम से जुड़े लोगों ने इसे झूठा करार दिया। आश्रम के लोगों की मानेें तो वारदात के दौरान महंत दिल्ली में नहीं थे, बल्कि जोधपुर में थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पडताल में जुटी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement