Online fraud in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में ऑनलाइन ठगी, लगाई 60000 रुपये की चपत

khaskhabar.com: सोमवार, 20 अप्रैल 2020 8:02 PM (IST)
जयपुर में ऑनलाइन ठगी, लगाई 60000 रुपये की चपत
जयपुर। राजधानी के बजाज नगर थाना इलाके में एक शातिर जालसाज ने परिचित बनकर एक युवक को व्हाट्सएप्प पर लिंक भेजा, जिसे खोलते ही युवक के खाते से ६० हजार रूपए पार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। थानाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि ठगी की वारदात वसुंधरा कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार के साथ १८ अप्रैल की शाम को हुई। पीड़ित के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसने खुद को पीड़ित का परिचित दिनेश नाम बताते हुए बातचीत की और कहा कि अभी कुछ रूपए खाते में डाल रहा है, बाद में वापिस ले लेगा। इस पर पीड़ित झांसे में आ गया और जालसाज की तरफ से भेजे गए लिंक को ओपन कर लिया, कुछ पल बाद ही पीड़ित के मोबाइल पर खाते से ६० हजार रूपए निकलने का मैसेज आया तो उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने वापिस उसी नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement