murder in barmer -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, इलाके में सनसनी

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 5:20 PM (IST)
दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, इलाके में सनसनी
बाड़मेर। बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र के खरटिया गांव में अपनी दुकान के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियारों से हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई और मौके पर पुलिस को बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक खरटिया गांव की पूर्व सरपंच हरखू देवी का पति दीपाराम जाट अपनी दुकान के बाहर सो रहा था। रात्रि में अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बायतु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में साक्ष्य जुटाकर अज्ञात हत्यारों की तलाश शुरू की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement