khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 11:59 AM (IST)
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम को सूचना मिली कि फोटोग्राफर जगदीश कांबले
ने अपने घर में खुदकुशी कर ली है। इसके बाद उनके शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट से कई
अहम बातें सामने आई हैं। इस मामले में पत्नी और बेटे से पूछताछ की जाएगी।