Mumbai-famous photographer commits suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुंबई-मशहूर फोटोग्राफर ने की खुदकुशी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 11:58 AM (IST)
मुंबई-मशहूर फोटोग्राफर ने की खुदकुशी
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फोटोग्राफर जगदीश कांबले उर्फ जगदीश औरंगाबादकर ने गोरेगांव के अपने आवास पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि 65 साल के जगदीश औरंगाबादकर का शव उनके घर में पंखे से लटका हुआ पाया गया। जगदीश का लिखा सुसाइड नोट भी मौके से बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, जगदीश कांबले गोरेगांव में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी और बेटे ने संपत्ति विवाद को लेकर एक साल पहले ही उन्हें छोड़ दिया था। गुरुवार सुबह नौ बजे से दोपहर के साढ़े 12 बजे के बीच उन्होंने खुदकुशी कर ली। विभिन्न भाषाओं में लिखे सुसाइड नोट वाले छह लिफाफे मिले हैं, जिनमें उन्होंने मदद के लिए दोस्तों को शुक्रिया कहा है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement