kidnap and rape case of married in churu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म, इस तरह छूटी चंगुल से

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 8:11 PM (IST)
विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म, इस तरह छूटी चंगुल से
चूरू। यहां एक विवाहिता का अपहरण कर करीब दो पखवाड़े तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता इलाज के लिए अपने पीहर आई हुई थी। एक दिन जब वह अस्पताल जा रही थी तो गांव के ही एक शख्स ने उसे बेहोश कर अपहरण कर लिया और फिर बंधक बनाकर लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। यह मामला चूरू जिले के भालेरी थानान्र्तगत गांव कोहिणा का है। यहां 9 नवम्बर को पीडि़ता का अपहरण कर दिल्ली ले जाया गया। विवाहिता की आबरू को आरोपी जयसिंह के द्वारा रोज तार—तार किया जाने लगा। पीडि़ता किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर गुरुवार को अपने गांव पहुंची और भालेरी थाने में आरोपी जयसिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 365, 366 तथा 376 में मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता का चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने बताया कि 9 नवम्बर को विवाहिता गांव से तारानगर राजकीय अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान आरोपी जयसिंह ने उसे कोई तरल पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और फिर उसका अपहरण कर दिल्ली ले गया। विवाहिता की गुमशुदगी रिपोर्ट परिजनों ने भालेरी थाने में दर्ज कराई लेकिन, पुलिस को विवाहिता का कोई सुराग नहीं लगा। इधर, पीडि़ता को जब होश तो उसने खुद को एक कमरे में बन्द पाया। उसके बाद आरोपी जयसिंह लगातार पीडि़ता की आबरू से खेलता रहा और उसकी इज्जत को तार—तार कर डाला। गुरुवार को पीडि़ता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर गुरुवार को अपने गांव पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद पीडि़ता अपने परिजनों के साथ भालेरी थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। भक्त बनकर आए और बाबा पर चला दी गोलियां, मौत

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement