Illegal poppy husk worth Rs 20 lakh seized as it was being smuggled under the cover of onion sacks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्याज के कट्टों की आड़ में की जा रही थी तस्करी ₹20 लाख कीमत का अवैध डोडा पोस्त जब्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 8:21 PM (IST)
प्याज के कट्टों की आड़ में की जा रही थी तस्करी ₹20 लाख कीमत का अवैध डोडा पोस्त जब्त
चूरू। ऑपरेशन फ्लैश आउट के अंतर्गत चूरू जिले की थाना सदर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई कर एस्कॉर्ट वाहन व ट्रक जप्त कर तीन आरोपियों गुरविन्द्र सिह पुत्र नक्षत्र सिह (24), चमकौर सिह पुत्र जरनेल सिह (42) एवं जगतार सिह पुत्र गुरबक्स सिह (41) निवासी समाणा जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया है। प्याज के कट्टों की आड़ में तस्करी किया जा रहा है 20 लाख रुपए कीमत का 225.005 किलो डोडा पोस्त छिलका पुलिस ने जब्त किया है। एसपी जय यादव ने बताया कि आईजी बीकानेर रेंज द्वारा नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिये अवैध मादक पदार्थ व अवैध आर्म्स के खिलाफ कार्रवाई करने विशेष अभियान ऑपरेशन फलश आउट चलाया जा रहा है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल व सीओ सुनिल कुमार झाझडिया के सुपरविजन में एसएचओ सदर बलवन्त सिह मय टीम हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, नवीन कुमार, सरजीत, धर्मेन्द्र कुमार व चालक जितेन्द्र सोमवार को एनएच 52 ढाढर टोल नाका के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार पंजाब नम्बर की आई, जिसको रोककर पूछताछ की गई तो कार चालक चमकौर सिह व साथी जगतार सिह ने डोडा पोस्त से भरे हुए ट्रक को एस्कोर्ट करना बताया। पीछे से आ रहे ट्रक को डिटेन कर तलाशी ली गई तो ट्रक मे भरे 532 कटटे प्याज के नीचे 15 प्लास्टिक डोडा पोस्त छिलका के कट्टो में कुल 225.005 किलो डोडा पोस्त छिलका भरा था।
ट्रक चालक गुरविन्द्र सिह व एस्कोर्ट वाहन कार में सवार चमकौर सिह व जगतार सिह को गिरफतार कर एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। इस कार्रवाई में थाना सदर के हेड कांस्टेबल राकेश कुमार व कांस्टेबल नवीन एव साइबर सेल चूरू की विशेष भूमिका रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement