He was threatening to make the victim pornographic video viral arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीड़िता का अश्लील विडीयो बना वायरल करने की दे रहा था धमकी, गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 11 अगस्त 2024 7:49 PM (IST)
पीड़िता का अश्लील विडीयो बना वायरल करने की दे रहा था धमकी, गिरफ्तार
दौसा। सिकन्दरा थाना पुलिस ने पीडिता का अश्लील विडीयो बना वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी सुणीलाल ने बताया कि 27 जून को पीडिता ने आरोपी विजेन्द्र कुमार मीना द्वारा उसका अश्लील विडियो बनाकर कई बार दुष्कर्म करने व विरोध करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इस पर घटना स्थल के आस पडौसियों से घटना की सत्यता के सबध में जानकारी प्राप्त की गई। मुलजिम विजेन्द्र कुमार मीना के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था, जिसकी तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया है। मुलजिम विजेन्द्र कुमार मीना पुत्र रमेशचंद मीना कोरडा कलां का रहने वाला है। पुलिस टीम में थानाधिकारी के साथ एचसी लखन, कमल सिंह, हवलदार सिंह, सतीश, उम्मेद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement