Gram Secretary arrested for taking bribe of Rs. 12 thousand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्राम सचिव 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 नवम्बर 2017 7:05 PM (IST)
ग्राम सचिव 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी ने राजस्थान के धौलपुर जिले में आज कार्रवाई करते हुए एक ग्राम सचिव को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सचिव बच्चूसिंह है। एसीबी के मुताबिक करीमपुर गांव के सरपंच अमीन खां ने एसीबी में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सचिव बच्चू सिंह उसके कार्यवाहक सरपंच रहते समय कैशबुक को सही लिखने और रिकवरी नहीं निकालने की एवजं में 12 हजार रुपए मांग रहा है। एसीबी ने मामले की जांच कराई तो वह सही पाया गया। इस पर एसीबी ने आज कार्रवाई करते हुए सचिव बच्चू सिंह को 12 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement