Gautam Budh Nagar: One arrested for rape-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गौतमबुद्ध नगर : बलात्कार के आरोप में एक गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 07:26 AM (IST)
गौतमबुद्ध नगर : बलात्कार के आरोप में एक गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर। पुलिस ने एक युवक को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 20 वर्षीय युवक पर 27 वर्षीय विवाहित महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप है। यह जानकारी ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने दी। उन्होने बताया, "महिला 4 बच्चों की मां है। आरोपी महिला का पड़ोसी है। दोनो का एक दूसरे के घर में काफी आना जाना था। महिला ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि युवक ने उसके साथ बलात्कार किया है।" इस सिलसिले में जारचा थाने में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement