Four accused arrested, assaulting a gang of cash and baggage assault-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मारपीट कर नकदी व सामान छीनने वाली गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 5:50 PM (IST)
मारपीट कर नकदी व सामान छीनने वाली गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। राजधानी में राहगीरों से मारपीट कर नकदी-मोबाइल छीनने वाली गैंग का विधायकपुरी थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास छीने मोबाइल और नकदी भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजू, विनय कुमार, भूरा और सुरेंद्र है। चारों आरोपी महाराष्ट्र, यूपी, छत्तीसगढ़ और दौसा के रहने वाले है। पुलिस के मुताबिक दो आरोपी जयपुर में खासा कोठी पर रहते हैं जबकि दो अन्य आरोपी अलग-अलग हिस्सों में किराए से रहते है। आरोपियों ने दो दिन पहले अलवर निवासी एक व्यक्ति से खासाकोठी पर मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीन लिया था। पीड़ित ट्रेन से अपने घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान आरोपियों ने मौका देखते हुए उसे अपना शिकार बना लिया था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने करीब एक दर्जन से ज्यादा चोरी, मारपीट और मोबाइल छिनने की वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को सभी आरोपियों से और भी कई वारदातें खुलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement