Five robbers arrested for planning dacoity-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डकैती की योजना बनाते 5 डकैत गिरफ्तार, कई जगह की वारदात

khaskhabar.com: सोमवार, 31 जुलाई 2017 8:59 PM (IST)
डकैती की योजना बनाते 5 डकैत गिरफ्तार, कई जगह की वारदात
बारां। पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पारदी गैंग के 5 डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये डकैत कई शहरों में लूट व चोरी की वारदात कर चुके हैं। थाना छबडा थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि पुलिस के दस्ते को दौराने गश्त पता चला कि कुछ युवक एटीएम, पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे हैॆं। वे अपनी योजना को अंजाम देने के लिए कुछ युवकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस की टीम को देख कर ये जाने लगे। पुलिस ने इनको पीछा कर धर दबोचा। अंगुली चबाई फिर भी नहीं छोड़ा उनमें से एक डकैत अपने आप को छुडाकर भागने के लिये इन्होंने कांस्टेबल अशोक कुमार मुहं से अगुली चबा दी। भागने का प्रयास किया लेकिन कांस्टेबल ने डकैत का सामना कर उसे दबोच लिया । उक्त अभियुक्तगणों सोनू पारदी बिलाखेडी, अजय पारदी, रामदास पारदी ,राम सिंह पारदी, धर्मपाल उर्फ टाईगर निवासीगण बिलाखेडी जिला गुना मप्र को गिरफ्तार किया।
सभी अभियुक्तगणों की तलाशी ली तो इनके पास नकबजनी के औजार, एक कटर, टोर्च, लाईटर, चाकू, गुलेल मिली। जिनसें पूछताछ की तो बताया की यदि पुलिस नही आती तो वह कस्बा छबडा में किसी बैंक,एटीएम या पेट्रोल पम्प पर डकैती करते व बाद में यहां से फरार हो जाते। थानाधिकारी ने बताया कि उक्त पुलिस टीम ने कडी मेहनत व साहस से उक्त पारदी जाति के आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को सघर्ष कर गिरफ्तार किया।
इनमें से एक डकैत सोनू पुत्र रामप्रसाद पारदी निवासी बीलाखेडी ने वर्ष 2007 में आजाद सर्किल छबडा पर स्थित मोबाईल की दुकान में 75 मोबाईल व करीब 20000रु के रिचार्ज कुपन चोरी कर ले गया था जो न्यायालय से भगौडा घोषित किया हुआ था। जिसको छबडा पुलिस तलाश कर रही थी। इस गैंग ने पूर्व में अजमेर, कोतवाली बारां क्षेत्र, व गुना में कई चोरी व डकैती की वारदातों को अंजाम दिया है।

इस टीम ने पकड़ा

गश्ती दल में एएसआई, रामचन्द्र, कांस्टेबल महेश , जय सिंह, अशोक, महेशपाल आमिर व बालमुकन्द हैड कांस्टेबल शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement