Five crooks planning robbery arrested in Jaipur, arms recovered -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में डकैती की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मार्च 2021 6:31 PM (IST)
जयपुर में डकैती की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच बदमाशों को बुधवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से अवैध हथियार व लूट के दो वाहन बरामद किए है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। डीसीपी (ईस्ट) अभिजीत सिंह ने बताया कि डकैती की योजना बनाते बदमाश राकेश उर्फ बकरा (26) निवासी तिरूपति बालाजी नगर सांगानेर, जूम्मन उर्फ मनीष (25) निवासी मदारी कॉलोनी सांगानेर, विशाल श्रीवास्तव उर्फ सोनू (20) निवासी शिव कॉलोनी सांगानेर, मोहम्मद बाबुल (52) निवासी नामानुज कॉलोनी खटीकों की ढाल सांगानेर और बाबु सलीम उर्फ जूनेद (23) निवासी रामसिंहपुरा सांगानेर हाल मदरामपुरा कच्ची बस्ती मुहाना को गिरफ्तार किया गया है। देर शाम मुखबिर की सूचना पर जयपुर गेट के पास से डकैती की योजना बनाते पकड़ा गया है। जिनके कब्जे से एक देशी कट्टा व कारतूस, मास्टर चाबी, पेचकस व लूटी गई 2 बाइक बरामद की गई है। गिरोह के पांचों बदमाशों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में दर्जनों अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement