female chor gangs smashed chains in Ramkatha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राम कथा में महिला चोर गिरोह ने उड़ाई चेनें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 3:52 PM (IST)
राम कथा में महिला चोर गिरोह ने उड़ाई चेनें
कोटा। शहर में इन दिनों महिला चोर गिरोह सक्रिय है। किशोरपुरा इलाके स्थित छप्पनभोग स्थल पर चल रही राम कथा के कार्यक्रम में चेन स्नेचर गिरोह की आधा दर्जन महिलाओं ने आरती के दौरान तीन महिलाओं की सोने की चेन चुरा ली। पुलिस ने बताया कि छप्पनभोग में रामकथा चल रही थी। शाम को आरती के समय बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। भीड़ का फायदा उठाकर चोर गिरोह की सदस्यों ने तीन महिलाओं के गले से चार सोने की चेन तोड़ लीं। चेन चोरी करते समय गिरोह की 6 महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ लिया और किशोरपुरा थाना पुलिस के हवाले किया। महिला की चेन पार करते हुए चोरो की करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement