Father tried to rape killed by daughter in Bareilly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP: बाप ने की रेप की कोशिश तो बेटी ने कर दी हत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 1:13 PM (IST)
UP: बाप ने की रेप की कोशिश तो बेटी ने कर दी हत्या
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित गोल्डन ग्रीन पार्क में रेप की कोशिश के दौरान प्रतिरोध में बेटी ने अपने लेक्चरर बाप की हत्या कर दी। लडक़ी ने अपने बचाव में लोहे की रॉड से पिता पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में ले लिया है। घटना की तहरीर बारादरी पुलिस को दी गई है। गोल्डन ग्रीन पार्क में मकान नं 19ए में रहने वाले सोमपाल सिंह जीआईसी में लेक्चरर थे। खबरों के मुताबिक, शनिवार को सोमपाल सिंह की पत्नी ममता 3 वर्षीय बेटे शौर्य और 8 वर्षीय बेटी सोनालिका के साथ अपने मायके गई थी। सोमपाल सिंह के साथ उनकी बड़ी बेटी (14 वर्षीय) घर पर थी। बेटी सेंट मारिया स्कूल में 11वीं की छात्रा है। मारिया ने बताया कि रात करीब सवा दो बजे पिता सोमपाल सिंह उसके बेडरूम में घुस आए। उसके साथ रेप करने की कोशिश की।

[@ खुला अय्याश बाबा का राज,औरतों को यूं फंसाती थी शिष्याएं]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement