deadly attack on middle-aged man-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोबाइल रिचार्ज कराने के झगड़े में अधेड़ पर प्राणघातक हमला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 जून 2017 2:46 PM (IST)
मोबाइल रिचार्ज कराने के झगड़े में अधेड़ पर प्राणघातक हमला
कोटा। उद्योग नगर थाना इलाके में मोबाइल रिचार्ज कराने की बात को लेकर आधा दर्जन युवकों ने एक अधेड़ व्यक्ति पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में अधेड़ के कई चोटें आई हैं। बाद में परिजनो ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के मुताबिक घायल राजेश अपने बेटे हर्षित का मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए पास ही मनोज की दुकान पर गया था। गलत रिचार्ज होने के बाद जब राजेश ने इसकी शिकायत की तो दुकानदार ने अपशब्द बोल दिए। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। वहीं थोड़ी देर बाद जब राजेश गाड़ी में हवा भरवा रहा था तो मनोज कुछ साथियों के साथ आया और राजेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे राजेश घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ऐसे में राजेश को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनों का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ शिकायत भी दी है, लेकिन उसके बाद भी अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement