Bus driver murder case: Rs 25 thousand on 3 absconding accused and Rs 15 thousand on 6-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस ड्राइवर की हत्या का मामला: फरार 3 आरोपियों पर 25 हजार और 6 पर 15 हजार रुपए का इनाम

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 जून 2023 10:50 PM (IST)
बस ड्राइवर की हत्या का मामला: फरार 3 आरोपियों पर 25 हजार और 6 पर 15 हजार रुपए का इनाम
नागौर। जिले के श्रीबालाजी बस स्टैंड पर कैंपर गाड़ी में सवारियां बैठाने को लेकर हुए विवाद के बाद बस चालक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस द्वारा फरार चल रहे 9 अभियुक्तों पर इनाम की घोषणा की गई है। इनमें तीन अभियुक्तों पर 25 हजार रुपए और 6 अभियुक्तों पर 15 हजार रुपए इनाम रखा गया है। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 28 नवंबर को बीकानेर में देशनोक क्षेत्र के पलाना निवासी बस के परिचालक सहीराम जाट ने श्रीबालाजी थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह बस पर कंडक्टर का कार्य करता है। उक्त बस का ड्राइवर भींयाराम है। उनकी बस बीकानेर से जोधपुर के लिए प्रतिदिन चलती है। 27 नवंबर को सुबह 11.25 बजे वे बस लेकर श्रीबालाजी बस स्टैण्ड पर पहुंचे। वह गाड़ी से सवारियों को उतारने और चढ़ाने का काम कर रहा था तो गाड़ी के पास साइड में दो कैम्पर गाडिय़ां आई। जिसमें सथेरण निवासी रामधन बिश्नोई, मनोज बिश्नोई, भगवानाराम विश्नोई, कैलाश विश्नोई, हड़मानराम बिश्नोई, जयकिशन धारणियां, बंधड़ा निवासी रामूराम जाट, मुनीराम राजपूत, करणीसिंह, रतिराम जाट सहित 7-8 अन्य लोगों ने बस चालक भींयाराम व उसके साथ मारपीट की जिससे भींयाराम की मृत्यु हो गई।
एसपी जोशी ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक चार आरोपियों मनोज, रामधन, कैलाश और हडमान राम को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार चल रहे 9 अन्य अभियुक्तों पर इनाम की घोषणा की गई है। थाना नोखा बीकानेर निवासी रामु राम जाट पुत्र पुरखा राम और थाना श्रीबालाजी नागौर निवासी जय किशन विश्नोई पुत्र भींयाराम व जगदीश बिश्नोई पुत्र शंकर लाल पर 25 हजार इनाम रखा गया है।
इसी प्रकार करनेतपुरा थाना श्रीबालाजी निवासी मनोहर सिंह उर्फ मुन्नीराम उर्फ सुमेर सिंह राजपूत पुत्र स्वरूपसिंह तथा सथेरन थाना श्रीबालाजी निवासी भगवानाराम बिश्नोई पुत्र रणजीत राम, रतिराम जाट पुत्र रामूराम, करणी सिंह राजपूत पुत्र अचल सिंह, सुभाष विश्नोई पुत्र श्रवण राम और हेतराम विश्नोई पुत्र बीरू राम पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement