BJP leader Badu robbery at petrol pump-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा नेत्री भादू के पेट्रोल पंप पर डकैती

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 9:40 PM (IST)
भाजपा नेत्री भादू के पेट्रोल पंप पर डकैती
अबोहर। भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी भादू के पुत्र कुणाल भादू के गांव आलमगढ़ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर लुटेरे 55 हजार रुपए व हथियार लूट कर ले गए। घटना वीर-शुक्रवार आधी रात के बाद की है। मौके पर पहुची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर घटना की जाच शुरू कर दी गई है। अबोहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर गांव आलमगढ के निकट स्थित भादू का रिलायस पेट्रोल पंप कुछ दिन पहले ही शुरू किया गया था। अर्ध रात्रि करीब दो से अढ़ाई बजे के बीच 6-7 लुटेरे पैदल पंप पर पहुंचे और दो पिस्तोलों की नोक पर पंप के 4 कर्मचारियों सुरेंद्र कुमार, संदीप, शंकर व गार्ड महेंद्र को बंधक बनाकर उनके पास मौजूद करीब 55 हजार की नगदी, 2 एलसीडी व कंप्यूटर तथा गार्ड महेंद्र से 12 बोर की बंदूक व 6 कारतूस के अलावा उसका मोबाइल फोन लूटकर ले गए। जाते जाते लुटेरे इन सभी को वहां एक कमरे में बंद कर गए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पंप मालिकों को दी। इस पर पंप मालिक मौके पर पहुंचे और कमरे मे बंद कर्मचारियों को छुड़ाकर पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी बलराज सिंह व थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुची और घटना की जाच शुरू कर दी। पंप पर रखी तिजौरी को भी लुटेरों ने तोड़ने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। पंप पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे जिस कारण लुटेरों का पता नहीं चल सका कि वे किस तरफ भागे और किस वाहन में भागे होंगे। पुलिस ने कर्मचारी महिंद्र कुमार पुत्र रछपाल वासी खैरपुर के बयानों के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन दिन में दूसरी वारदातअबाोहर-श्रीगंगानगर रोड पर पिछले तीन दिन में लूट की यह दूसरी वारदात है। मंगलवार को इसी मार्ग पर गांव असमान खेड़ा के निकट श्रीगंगानगर जिला वासी एक व्यक्ति से लुटेरे फॉ‌र्च्यूनर गाड़ी लूट कर ले गए थे जिसमें करीब दो लाख की नगदी भी थी। नाबालिग को भगाया
गांव दलमीरखेड़ा में अपने रिश्तेदारों के साथ नरमा चुगने आई एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में थाना खुइयां सरवर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गाव दलमीरखेड़ा में अपने कुछ रिश्तेदारों सहित नरमा चुगने के लिए आई हुई थी। 20 नंवबर को वह बिना कुछ बताए चली गई, जिस पर रिश्तेदारों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। उनका आरोप है कि गाव अराईया वाला कलां जिला फरीदकोट का रहने वाला लक्खा सिंह नामक युवक उसकी बेटी को बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया है। पुलिस ने लड़की के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement