Bike riding miscreants looted eight lakh rupees from petrol pump workers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटे आठ लाख रूपए

khaskhabar.com: सोमवार, 26 अगस्त 2019 3:51 PM (IST)
बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटे आठ लाख रूपए
जयपुर। भांकरोटा इलाके में सोमवार दिनदहाड़े बिंदायका स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए बदमाशों ने आठ लाख रूपयों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर भांकरोटा थाना पुलिस और उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सिरसी रोड व अन्य मुख्य रोड पर नाकाबंदी करवाई गई। प्जानकारी के अनुसार लूट की यह वारदात बिंदायका पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों के साथ हुई। वे केश कलेक्शन लेकर बाइक से जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए। जिन्होंने अपनी बाइक को पीड़ित कर्मचारियों की बाइक के आड़े लगा दिया। उन्हें रोककर रुपयों से भरा बैग छीना। जिसमें करीब आठ लाख रूपए थे। जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने रुपयों से भरे बैग को बचाने का प्रयास किया। तब एक बदमाश ने रिवॉल्वर निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। इससे पीड़ित पेट्रोल पंपकर्मी घबराकर शांत हो गए। इसके बाद तीनों बदमाश फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि किसी गैंग ने इस वारदात को रैकी के बाद अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement