bharatpur news : arrested Three miscreant of inter-state gang -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस यात्रियों के जेवर-नकदी चुराने वाली अंतरराज्यीय गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 11:14 PM (IST)
बस यात्रियों के जेवर-नकदी चुराने वाली अंतरराज्यीय गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार
भरतपुर। अटलबंध थाना पुलिस ने बसों में सफर के दौरान यात्रियों के सूटकेस व बैगों से जेवरात व नकदी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के उत्तर-प्रदेश निवासी तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक के अनुसार गैंग के अन्य तीन बदमाश फरार हैं। पूछताछ में गैंग द्वारा अब तक इस तरह की करीब 70-80 वारदातें अलीगढ़, दिल्ली, मेरठ, जयपुर, अजमेर, भरतपुर आदि स्थानों पर करना स्वीकार किया है। टांक ने बताया कि झोरौल थाना नदबई निवासी हरश्याम गुर्जर को भी आरोपियों ने पिछले दिनों हीरादास बस स्टैण्ड पर बैग से जेवरात तथा 23 हजार रुपए चोरी कर चूना लगा दिया था। इस मामले में सेवर थानाधिकारी खलील अहमद तथा थाना अटलबंध पर तैनात उप निरीक्षक मनीष शर्मा की टीम ने शाहिद, इमरान खां तथा नरेन्द्र उर्फ भूरा लोधा राजपूत निवासी घनेड़ा का अड्डा मुस्ताक थड़ी थाना कोतवाली बुलन्दशहर को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement