Attempted rape of an eight-year-old girl in Jaipur, arrested arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 अक्टूबर 2020 1:16 PM (IST)
जयपुर में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार
जयपुर। सदर इलाके में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित रमेश (36) मूलत: अलवर हाल राजीव पार्क के पास सदर का रहने वाला है। घटनाक्रम के मुताबिक, सदर इलाके में रहने वाली आठ वर्षीय बालिका घर से दूध लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपित रमेश ने उसे जबरन पकड़ लिया। गला पकडक़र बालिका को वह पार्क के पास खड़ी खटारा बस में उठाकर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। खटारा बस में ले गया आरोपित - बस में उठाकर ले जाते बालिका के दो हमउम्र दोस्तो ने देख लिया। उन्होंने तुरंत पास ही दुकानदार को बताया। दुकानदार ने लोगों की मदद से बस को घेर लिया और आरोपित की पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित रमेश को पकडक़र थाने ले आई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement