383 kg illegal doda poppy worth 15 lakh recovered from Scorpio, two smugglers arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कॉर्पियो से 15 लाख का 383 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 मई 2023 9:19 PM (IST)
स्कॉर्पियो से 15 लाख का 383 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बाड़मेर। आरजीटी पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक गांव में दबिश देकर बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 3 क्विंटल 83 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इसके साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। बरामद डोडा पोस्त की कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है। एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को एसएचओ ललित किशोर को मुखबिर से मिली सूचना पर एएसपी सुभाष चंद्र और सीओ शुभकरण के सुपरविजन में टीम गठित कर राणासर खुर्द गांव में अणदेणियों की बेरी में दबिश दी गई। वहां एक बिना नंबरी स्कॉर्पियो गाड़ी के पास खड़े दो व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगे। जिन्हें पकड़कर नाम पता पूछा तो मनोहर लाल विश्नोई निवासी अणदेणियों की बेरी व जगदीश विश्नोई निवासी रोहिला पूर्व होना बताया। स्कॉर्पियो की तलाशी में गाड़ी के पीछे सीटों के स्थान पर 22 कट्टो में कुल 383 किलो अवैध डोडा पोस्त भरा मिला। इस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों को गिरफ्तार कर अवैध डोडा पोस्त जप्त किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement